Buxar News: स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया भोजपुर का युवक
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

दानापुर रेल मंडल के स्थानीय स्टेशन पर गुरुवार को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
बक्सर .
दानापुर रेल मंडल के स्थानीय स्टेशन पर गुरुवार को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया गया. जिसमें चोरी का मोबाइल के साथ एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. संदिग्ध स्थिति में देख आरपीएफ टीम ने उससे पूछताछ की और तलाशी की तो उसके पास से महंगा ब्रांड का एक एंड्रवायड मोबाइल बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर जिला के अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बागा गांव निवासी मोहम्मद अकील के रूप में हुई. दानापुर के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के आदेशानुसार ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. जिसमें उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, प्रधान आरक्षी राजेश कुमार एवं आरक्षी संतोष कुमार शामिल थे. इनके द्वारा यात्रियों के सामानों की चोरी करने वाले व्यक्तियों की निगरानी धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया. दोपहर करीब 1:00 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन के पूर्वी छोर पर संदिग्ध हालत में घूमता नजर आया. जिसे पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक महंगा स्क्रीन टच मोबाइल मिला. पूछने पर उसे बताया कि उक्त मोबाइल चोरी का है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










