भाजपा के जिला संगठन में हुई परिवर्तन, भजयुमो जिला अध्यक्ष बने अविनाश पांडेय

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के जिला संगठन में हुई परिवर्तन, भजयुमो जिला अध्यक्ष बने अविनाश पांडेय

भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बक्सर जिला की कमान सौंपने के लिए यहां के कार्यकर्ताओं में खाशा उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

बक्सर. भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करते हुए तथा आने वाले विद्या विधानसभा चुनाव को देखते हुए बक्सर जिले के मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु सह प्रभारी अशोक भट्ट, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा की सहमती से बक्सर भाजपा के मोर्चों का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया. अविनाश पाण्डेय -भाजयूमो, बक्सर, जयप्रकाश राय किसान मोर्चा, कंचन जायसवाल महिला मोर्चा, नंदलाल पंडित अति पिछड़ा मोर्चा, रामाश्रय राम अनुसूचित जाति मोर्चा, अमर गोंड अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा, हामिद खान अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गयी है. भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बक्सर जिला की कमान सौंपने के लिए यहां के कार्यकर्ताओं में खाशा उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं द्धारा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ बक्सर जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन का भी आभार प्रकट कर बधाई एवं धन्यवाद दिया. उक्त मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन ने मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा की इन लोगों के मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनयन होने से आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा होगा और हमें विश्वास है कि आप सभी की सकारात्मक ऊर्जा से भाजपा बक्सर में और मजबूत होगी. हम सभी 2025 में फिर से बिहार में एनडीए सरकार बनाने के संकल्प में सहभागी होंगे. कार्यकर्ताओं में अपार खुशी की लहर देखने को मिली. बधाई देने वालों में रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, विध्यापति पाण्डेय, केदारनाथ तिवारी, राणा प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार पाण्डेय, न��र्भय राय, चुन्नू सिंह, मिना सिंह कुशवाहा, ओम ज्योति भगत, विनोद राय, धनंजय त्रिगुण सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन