अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बक्सर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने कहा- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा जीवन
फोटो- श्रद्धांजलि सभा आयोजित करते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
बक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उनके राष्ट्र सेवा के योगदान को नमन किया।
Buxar News : भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.
राष्ट्र सेवा और लोकतंत्र के लिए समर्पित रहा अटल जी का जीवन. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के पुरोधा, ओजस्वी वक्ता, कवि और दूरदर्शी राजनेता थे. उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतंत्र की मजबूती और मूल्यों की राजनीति के लिए समर्पित रहा. उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.
पोखरण से लेकर कारगिल तक अटल जी ने दिखाया दृढ़ नेतृत्व. सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और कारगिल युद्ध के दौरान दृढ़ नेतृत्व जैसे कई ऐतिहासिक पड़ाव हासिल किए. उनकी विनम्रता, संवाद की अद्भुत शैली और राजनीतिक शुचिता ने उन्हें देश-दुनिया में सम्मान दिलाया.
कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री को नमन. कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर लक्ष्मण शर्मा, पुनीत सिंह, मनोज पांडेय, धनंजय राय, दुर्गेश सिंह, अविनाश पांडेय, सुशील राय, ज्वाला सैनी, भास्कर सिंह, रुपेश दुबे, विमल सिंह, सत्येंद्र पांडेय, दिलीप उपाध्याय, बिट्टू चौबे, रत्नेश राय, विक्की पाठक, उमाशंकर राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










