गंगा घाटों पर अब नहीं चलेगी लापरवाही, बक्सर DM ने साफ-सफाई और प्रदूषण रोकने को लेकर दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बक्सर डीएम ने जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा घाटों की सफाई और प्रदूषण रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। गंगा संरक्षण के लिए जन-जागरूकता पर जोर दिया।

विज्ञापन

Buxar News : समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक हुई. बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिले में गंगा नदी और घाटों की स्वच्छता, रख-रखाव, प्रदूषण की रोकथाम और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.

प्रमुख गंगा घाटों की नियमित सफाई का निर्देश

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि घाटों पर कूड़ा-कचरा जमा नहीं हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए. साथ ही लोगों को गंगा नदी में कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट नहीं डालने के लिए जागरूक करने को कहा.

सीवेज और अपशिष्ट प्रबंधन की भी हुई समीक्षा

बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई. इसमें सीवेज एवं अपशिष्ट प्रबंधन, घाटों की स्वच्छता, गंगा प्रहरियों की गतिविधियों तथा गंगा संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहे.

गंगा संरक्षण हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी

डीएम ने कहा कि गंगा नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. इसकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन