Buxar News: ऑफिस से गायब मिले पदाधिकारियों व कर्मियों से एडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: ऑफिस से गायब मिले पदाधिकारियों व कर्मियों से एडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह सोमवार को प्रखंड राजपुर अंतर्गत सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण की.

विज्ञापन

बक्सर

. अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह सोमवार को प्रखंड राजपुर अंतर्गत सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण की.

निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रभारी पदाधिकारी विशेष सर्वे शिविर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान) अनुपस्थित पाए गए. साथ ही इन कार्यालयों के कई कर्मी भी अनुपस्थित पाए गए. अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण करने के लिए जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया गया. साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि ससमय कार्यालय में उपस्थित रहें. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि आम नागरिकों की जानकारी के लिए अनुपस्थिति के संबंध में कोई सूचना प्रदर्शित नहीं है. पूर्व में भी निदेश दिया गया था कि किसी अन्य कार्य में प्रतिनियुक्ति के कारण कार्यालय से बाहर रहने की स्थिति में सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आगंतुक नागरिकों को कोई कठिनाई नहीं हो. परंतु इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है. इन कारणों से परिवादी को जिलास्तरीय जनता दरबार में आना पड़ता है, जो खेदजनक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन