buxar news : धर्मावती नदी व रामगढ़ की छेड़ा नदी पर बनेगा चेक डैम

Updated:
विज्ञापन
buxar news : धर्मावती नदी व रामगढ़ की छेड़ा नदी पर बनेगा चेक डैम

buxar news : लघु सिंचाई विभाग के जेइ ने धर्मावती नदी का किया निरीक्षण

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. प्रखंड की निमेज पंचायत सहित आसपास के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने जा रही है. लघु सिंचाई विभाग धर्मावती नदी पर चेक डैम का निर्माण करा रहा है. इस परियोजना से धर्मावती नदी के किनारे के गांवों के किसानों को फायदा होगा. मंगलवार को लघु सिंचाई विभाग के जेइ ज्ञान रंजन शर्मा द्वारा धर्मावती नदी का निरीक्षण किया गया. निमेज पंचायत के मुखिया जगनरायण प्रसाद ने कहा कि धर्मावती नदी के अलावा दूसरा चेक डैम रामगढ़ के छेड़ा नदी पर भी बनाया जायेगा. इस परियोजना से दर्जनों गांवों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी. इससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विभाग के अधिकारी इस योजना को जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. धर्मावती नदी के आसपास अधिक मात्रा में खेती-बाड़ी होती है और चेक डैम बनाने से पानी की कमी नहीं होगी व अधिक उपज होगा. वहीं जवाहर प्रसाद, गणेश चौरसिया, गणेश यादव व ब्रह्मेश्वर चौधरी सहित दर्जनों किसानों ने कहा कि क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धर्मावती नदी के पानी का बेहतर प्रबंधन भी सुनिश्चित होगा और गांवों को लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन