गोलंबर से पुराना भोजपुर तक 15 किमी लगा जाम

नगर के गोलंबर टर्निंग प्वाइंट से पटना बक्सर फोरलेन पर लगभग 15 किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लगी रही. कारण बालू लदे ट्रक के कारण जाम लगना बताया जाता है.
बक्सर. नगर के गोलंबर टर्निंग प्वाइंट से पटना बक्सर फोरलेन पर लगभग 15 किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लगी रही. कारण बालू लदे ट्रक के कारण जाम लगना बताया जाता है. नगर के लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है. इसके साथ ही नगर के लोगों को परेशानी के कारण आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ा. जहां अक्सर जाम की स्थिति दोपहर तक रहती है. लेकिन सोमवार को यह समस्या यूपी के भरौली टर्निंग प्वाइंट पर वाहनों के मुड़ने में परेशानी को लेकर हो रही है. जिसका प्रभाव नगर के गोलंबर टर्निंग प्वाइंट पर पड़ रहा है. इसके साथ ही बेहतर सुविधा एवं आवागमन को लेकर बनाया गया फोरलेन जिलावासियों के लिए समस्या का कारण बन गया है. पटना-बक्सर लेन में प्रतिदिन बड़े बालू लदे ट्रकों की लंबी लाइन लगी रहती है. सोमवार को रात्रि में ही जाम की स्थिति कायम हो गयी. जो सुबह होने के साथ ही गंभीर रूप ले लिया. वाहन घंटों एक ही जगह पर खड़े रहे. वहीं फोरलेन पर एक लेन की बजाय पटना बक्सर के दोनों लेन में तीन-तीन कतारों में वाहन सज गये है. प्रशासनिक निर्देशों का पालन ट्रक चालकों एवं संचालकों द्धारा नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण आवागमन फोरलेन पर भी प्रभावित हो रहा है. सोमवार को बक्सर पटना लेन के माध्यम से विद्यालय तथा छोटे वाहनों का संचालन किया गया. जिससे दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी हुई है. जाम की समस्या के प्रति जिले के न तो प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान है और न ही ट्रैफिक विभाग का इस ओर ध्यान है. जिससे नगर वासियों को गोलंबर से पार करना मुश्किल कार्य हो रहा है.
भरौली में टर्निेंग प्वाइंट पर वाहनों के मुड़ने में हो रही है परेशानी : उत्तर प्रदेश के भरौली में वाहनों के मुड़ने में परेशानी के कारण काफी समय लग रहा है. जिसका असर बक्सर जिले के सड़कों एवं नगर में वाहनों के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. नगर के गोलंबर टर्निंग प्वाइंट होते हुए फोरलेन पर बालू लदे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग रही है. सोमवार को जिले के पुराना भोजपुर तक लगभग 15 किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी हुई है. जहां एक साथ सभी दिशाओं से बडे वाहन पहुंच रहे है. जिसके कारण जाम की समस्या कायम हो रही है. गोलंबर पर चौसा के रास्ते, जासो के रास्ते, बलिया से नगर एवं पटना की ओर जाने वाले तथा भोजपुर के रास्ते बलिया एवं नगर की ओर आने वाले एवं जाने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति कायम हो रही है. सभी दिशाओं से एक साथ काफी संख्या में वाहन पहुंचते है. जिससे जाम की स्थिति कायम हो रही है. सभी दिशाओं के लिए पहुंचने वाले वाहनों के लिए कोई ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था नहीं है.स्थानीय व दबंग ट्रांसपोर्टरों के कारण ज्यादा हो रही समस्या : जाम से पहले वाहनों को निकालने के लिए स्थानीय व दबंग ट्रांसपोर्टरों का बक्सर गोलंबर पर अक्सर जमावड़ा लगा रहता है. जिनके वजह से जाम की अधिक समस्या हो रही है. पुलिस व ट्रैफिक विभाग के सांठ-गांठ से उनकी वाहन जाम में लाइन में लगने की बजाय सीधे गोलंबर पर बक्सर पटना लेन में उल्टी दिशा में पहुंचते हैं. जहां पुलिस व ट्रैफिक विभाग की सांठगांठ के कारण कोई कार्रवाई नहीं होता है. जिसके कारण सभी वाहन सीधे गोलंबर टर्निंग प्वाइंट पर पहुंच जाते हैं. इससे विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहन का संचालन प्रभावित हो जाता है. इन दबंग एवं स्थानीय ट्रांसपोर्टरों की वाहन को जाम में खड़ा होने से बचाव होता है. जिससे यह सभी वाहन सीधे कुछ ही समय में यूपी में प्रवेश कर जाते हैं. जिससे एक से दो दिनों तक जाम में फंसने से बच जाते हैं.
सिंगल लेन में ट्रकों के संचालन को लेकर जारी है प्रशासनिक निर्देश जाम से नगर वासियाें, छोटे वाहनों, यात्री वाहनों, विद्यालय के वाहनों को बचाने के लिए बालू लदे ट्रकों को सिंगल लेन में चलने के लिए प्रशासनिक स्तर पर निर्देशित किया गया है. जिसका बालू लदे ट्रक चालकों एवं संचालकों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है. दबंग व स्थानीय ट्रक चालक निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं कर उल्टी दिशा के साथ ही दूसरी लेन में तीन-तीन लाइन में खड़ा हो रहे हैं. इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है.विद्यालय के वाहनों को हो रही परेशानी : जिले के विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य जाम के कारण ज्यादा प्रभावित हो गया है. जाम के कारण बच्चों को आने व जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जाम की स्थिति सुबह में ही हो गयी थी. जिससे विद्यालय के वाहनों के संचालन में परेशानी हो रही है. निर्धारित समय से विद्यालय वाहन न तो विद्यालय पहुंचे और न ही बच्चों को ही विद्यालय से घर तक पहुंंच पा रहे हैं. जिससे बच्चों को परेशानी झेलनी पड रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




