कल किला मैदान कवियों से होगा गुलजार

Updated at : 13 May 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
कल किला मैदान कवियों से होगा गुलजार

प्रभात खबर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन की तैयारी पूरी बक्सर : आपके शहर में रविवार को हास्य व्यंग की महफिल किला मैदान में सजनेवाली है. कवि सम्मेलन का आयोजन प्रभात खबर की ओर से किया गया है. इस कवि सम्मेलन में देश के नामी-गिरामी कवियों का जमावड़ा लगेगा. कवि सम्मेलन में शहर के हजारों लोग […]

विज्ञापन
प्रभात खबर द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन की तैयारी पूरी
बक्सर : आपके शहर में रविवार को हास्य व्यंग की महफिल किला मैदान में सजनेवाली है. कवि सम्मेलन का आयोजन प्रभात खबर की ओर से किया गया है. इस कवि सम्मेलन में देश के नामी-गिरामी कवियों का जमावड़ा लगेगा. कवि सम्मेलन में शहर के हजारों लोग हिस्सा लेंगे.
इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं. कवि सम्मेलन को लेकर शहरवासियों में काफी उत्सुकता है. संध्या लगभग छह बजे से कवि सम्मेलन की शुरुआत होगी. प्रभात खबर ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों को हंसने हंसाने के लिए इस तरह का आयोजन कर रहा है. कार्यक्रम को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. किला मैदान में प्रेम रस से लेकर शृंगार रस, व्यंग और हास्य रस की बौछार होगी.
सम्मेलन में ये कवि करेंगे शिरकत : दिनेश बावरा, अशोक सुंदरानी, पद्मिनी शर्मा, विकास बौखल, अशोक चारण शामिल होंगे
.
आयोजन में इनका मिला सहयोग
प्रभात खबर द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाने में कई लोगों ने सहयोग किया है, जिसमें को-स्पोंसर के रूप में युवराज शिवांग विजय सिंह, डुमरांव राज परिवार, मां शिवरात्रि, मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, बचपन प्ले स्कूल बक्सर, एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, विद्यादान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, राणा प्रताप सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष और स्वर्गाश्रम स्कूल गोलंबर, बक्सर और चौसा इसके साथ ही मुख्य प्रायोजक के रूप में वास्तु बिहार ने सहयोग दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन