गंदगी में शहर को मिली 327 वीं रेटिंग

बक्सर : शहर में नगर पर्षद की स्थापना के करीब 15 वर्ष हो गये. लेकिन, शहर में गंदगी की स्थिति जस की तस है. अतिक्रमण व गंदगी की समस्या से अमूमन सभी वार्ड के लोग परेशान हैं. सड़क किनारे डंप किये गये कचरे से शहर की शान में बट्टा लग रहा है. इस समस्या से […]
बक्सर : शहर में नगर पर्षद की स्थापना के करीब 15 वर्ष हो गये. लेकिन, शहर में गंदगी की स्थिति जस की तस है. अतिक्रमण व गंदगी की समस्या से अमूमन सभी वार्ड के लोग परेशान हैं. सड़क किनारे डंप किये गये कचरे से शहर की शान में बट्टा लग रहा है. इस समस्या से लोग लंबे समय से जूझ रहे हैं. हाल ही में देश के 434 शहरों में हुए सफाई सर्वेक्षण में बक्सर नगर को 327वां स्थान मिला है. नगर पर्षद से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर में प्रतिदिन 40 टन कचरा उत्पन्न होता है.
जबकि परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों की संख्या 200 हैं. एक आंकड़े के अनुसार सफाई कर्मियों के वेतन आदि के मद में करीब 14 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होते हैं. इसके अलावा सफाई के लिए नगर पर्षद एक आउट सोर्सिंग एजेंसी की मदद लेता है. इस एजेंसी पर प्रति महीने 4 लाख 49 हजार रुपये खर्च आता है. नगर पर्षद के अंतर्गत आने वालें कुल 34 वार्डों की बात की जाये तो प्रत्येक वार्ड में सफाई के लिए औसतन 4 सफाई कर्मी हैं. इस तरह करीब 136 सफाई कर्मी शहर की साफ सफाई का जिम्मा संभाले हैं. सफाई कर्मियों की कमी के कारण नगर पर्षद के स्वच्छ बक्सर और सुंदर बक्सर का सपना साकार नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




