कैदी पर दर्ज हुई एफआइआर

Updated at : 07 May 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
कैदी पर दर्ज हुई एफआइआर

छापेमारी के दौरान वार्ड 24 से बरामद हुआ मोबाइल कई वार्डों में चलाया गया सर्च अभियान जमानत मिलने के साथ ही दर्ज हुआ कैदी पर मामला बक्सर : बक्सर सेंट्रल जेल से मोबाइल पर बात करने वाले कैदी पर मामला दर्ज कर लिया गया है. छापेमारी के दौरान बक्सर सेंट्रल जेल के तुलसी आश्रम वार्ड […]

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान वार्ड 24 से बरामद हुआ मोबाइल

कई वार्डों में चलाया गया सर्च अभियान
जमानत मिलने के साथ ही दर्ज हुआ कैदी पर मामला
बक्सर : बक्सर सेंट्रल जेल से मोबाइल पर बात करने वाले कैदी पर मामला दर्ज कर लिया गया है. छापेमारी के दौरान बक्सर सेंट्रल जेल के तुलसी आश्रम वार्ड नंबर 24 से मोबाइल भी बरामद हुआ है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है. इसके साथ ही जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा और जेलर सतीश कुमार सिंह ने छापेमारी की. इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ. विदित हो कि बक्सर जेल में बंद बंदी हवलदार सिंह ने मोबाइल पर बात करते हुए तसवीर वायरल की थी.
जिसको लेकर जेल प्रशासन काफी सख्त हो गया है. प्रभात खबर ने इस खबर को सेंट्रल जेल से मोबाइल पर बात करते कैदी की तस्वीर वायरल शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर छापी थी. जिसके बाद जेल प्रशासन ने छापेमारी की. जहां एक मोबाइल बरामद हुआ है. हवलदार सिंह खुटहां के पैक्स अध्यक्ष ददन सिंह पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद है.
आज उसे कोर्ट से जमानत भी मिल गयी थी, लेकिन जमानत के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर बात करते हुए तसवीर पर वायरल करना महंगा पड़ गया. और इस मामले में जेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया है. अब उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा. जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा ने बताया कि जिस मोबाइल से फोटो वायरल हुई है. अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है. इस मामले में मुख्य आरोपित की जांच की जा रही है. बहुत जल्द उसे चिन्हित कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन