सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल

Updated at : 05 May 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल

डंठल जलाने से खलिहान में लगी आग राजपुर : हार्वेस्टर द्वारा कटनी की गयी खेत में किसानों द्वारा डंठल जलाने के कारण खलिहान में आग लग जाने से इस खलिहान में पशुओं के चारा के लिए रखा गया पुआल का ढेर जल कर राख हो गया. विदित हो कि सरकार द्वारा जारी फरमान के बाद […]

विज्ञापन

डंठल जलाने से खलिहान में लगी आग

राजपुर : हार्वेस्टर द्वारा कटनी की गयी खेत में किसानों द्वारा डंठल जलाने के कारण खलिहान में आग लग जाने से इस खलिहान में पशुओं के चारा के लिए रखा गया पुआल का ढेर जल कर राख हो गया. विदित हो कि सरकार द्वारा जारी फरमान के बाद भी प्रखंड के संगरांव गांव में पांडेयपुर मौजा में किसानों द्वारा गुरुवार की दोपहर में खेत का डंठल जलाने के कारण उसमें से निकली चिनगारी से पांडेयपुर खलिहान में आग लग गयी. जिस खलिहान में गांव के किसान हरेकृष्ण पांडेय,
निर्मल तिवारी व श्रीभगवान सिंह का पुआल का ढेर पकड़ लिया, जिसकी आग की लपटों के कारण बगीचे में आम का पेड़ भी झुलस गया़ तेज हवा होने के कारण आग की लपटों ने पल भर में ही ढेर को राख बना दिया़ आग की लपटें देखकर गांव के किसान पहुंचकर डिजल पंप सेट चालू कर किसी तरह से आग पर काबू पाया़ किसानों ने बताया कि अगर आग को नहीं बुझाया गया होता, तो निश्चित तौर पर इसकी चिनगारी से कोई और बड़ी घटना हो सकती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन