गुरु रविदास महाज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 05 May 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु रविदास महाज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

राजपुर : प्रखंड के नागपुर पंचायत के गैधरा गांव में गुरु रविदास पूजा समिति के द्वारा गुरु रविदास महाज्ञान यज्ञ का आयोजन गुरुवार को किया गया. एक सप्ताह तक चलनेवाले इस यज्ञ में विशेष तौर पर भारत के महान समाज सुधारक ज्योतिवा राव फूले, सावित्रीबाई फुले, डॉ भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों को भी याद […]

विज्ञापन

राजपुर : प्रखंड के नागपुर पंचायत के गैधरा गांव में गुरु रविदास पूजा समिति के द्वारा गुरु रविदास महाज्ञान यज्ञ का आयोजन गुरुवार को किया गया. एक सप्ताह तक चलनेवाले इस यज्ञ में विशेष तौर पर भारत के महान समाज सुधारक ज्योतिवा राव फूले, सावित्रीबाई फुले, डॉ भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों को भी याद किया जा रहा है. इस यज्ञ के तीसरे दिन पहुंचे अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास गरीबों एवं पिछड़ों के मसीहा थे. इनकी मधुर वाणी ने संसार के सभी लोगों को एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया. इसलिए हमें आज भी इनके रास्ते पर चलने की जरूरत है. आज भी हमारी सरकार समाज के हाशिए पर रहनेवाले लोगों के प्रति सोच रही है,

जिसके लिए सरकार ने योजनाओं को आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है. ग्रामीणों की मांग पर इन्होंने घोषणा किया कि संत रविदास ज्ञान यज्ञ के परिसर में पहले से मौजूद अांबेडकर परिसर के पास 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा. इसके बाद बीडीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास एक अच्छे समाज सुधारक भी थे़ इसलिए हमें आज भी इनसे प्रेरणा लेकर समाज से नशाखोरी ,दहेज बंदी व स्वच्छता महासंग्राम अभियान को सफल बनाने की जरूरत है, तभी समाज में नया परिवर्तन हो सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता विलास दास और संचालन सुरेश दास ने किया. इस अवसर पर सौदागर राम ,हीरालाल फौजी, दिनेश राम, संजय कुमार राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा, संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन