बक्सर व डुमरांव एडीएसओ पर गिरेगी गाज

बक्सर : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी के निर्देश पर बक्सर व डुमरांव के सहायक आपूर्ति पदाधिकारियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है. विभाग ने बक्सर के डीएम से उक्त दोनों अधिकारियों पर प्रपत्र क गठित कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया है. इसके पहले मंत्री ने जिले के पांच अधिकारियों […]
बक्सर : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी के निर्देश पर बक्सर व डुमरांव के सहायक आपूर्ति पदाधिकारियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है. विभाग ने बक्सर के डीएम से उक्त दोनों अधिकारियों पर प्रपत्र क गठित कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया है. इसके पहले मंत्री ने जिले के पांच अधिकारियों पर स्पष्टीकरण जारी किया था.
गौरतलब हो कि मंत्री मदन सहनी ने दिसंबर माह में बक्सर जिले के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर विभागीय निरीक्षण, गोदाम का औचक निरीक्षण एवं जनता से सीधा संवाद किया गया था. इस दौरान उन्हें कई जगहों पर उपभोक्ताओं द्वारा अनाज व केरोसिन के अधिक कीमत लिये जाने, हर महीने अनाज व केरोसिन का आवंटन नहीं किये जाने, समय पर अनाज व केरोसिन नहीं मिलने की शिकायतें मिली थीं. जांच में यह भी पाया गया कि अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण व पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




