किसानों के लिए वरदान है कृषि कॉलेज : सांसद

Updated at : 04 May 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के लिए वरदान है कृषि कॉलेज : सांसद

डुमरांव : जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुधवार को वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद काॅलेज परिसर में पौधारोपण किया. इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने काॅलेज प्रांगण में स्थित 1857 के क्रांति के महान योद्धा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया.हालांकि निरीक्षण के दौरान […]

विज्ञापन

डुमरांव : जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुधवार को वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद काॅलेज परिसर में पौधारोपण किया. इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने काॅलेज प्रांगण में स्थित 1857 के क्रांति के महान योद्धा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया.हालांकि निरीक्षण के दौरान काॅलेज में किसी तरह की कमी नहीं देखी. अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि कृषि काॅलेज डुमरांव के साथ ही पूरे शाहाबाद के किसानों के लिए वरदान है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है. डुमरांव में कृषि कॉलेज की स्थापना भी इसी उद्देश्य से की गयी थी. उन्होंने कहा कि कृषि कॉलेज से छात्रों के साथ ही आसपास के किसानों को काफी फायदा मिल रहा है तथा अब इलाकाइ किसान वैज्ञानिक खेती पर जोर देने लगे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने लोहिया बिहार स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए कॉलेज के छात्रों से इसमें सहयोग करने करने की अपील की. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमाशंकर जायसवाल, जदयू नेता भरत मिश्र, अभ्यानंद पांडेय, मनू चौबे, राधेश्याम उपाध्याय, धीरज सिंह एवं कॉलेज के शिक्षक आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन