बिजली से रोशन हुआ नावाडीह, लोगों में खुशी

डुमरांव : प्रखंड की कोरानसराय पंचायत स्थित नावाडीह गांव के लोग बिजली के लिए तरस रहे थे. जब बिजली इन ग्रामीणों के बीच पहुंची, तो लोगों के बीच खुशी का ठिकाना न रहा. लोगों ने बताया कि इस गांव की बिजली की समस्या को प्रभात खबर ने कई बार काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया और […]
डुमरांव : प्रखंड की कोरानसराय पंचायत स्थित नावाडीह गांव के लोग बिजली के लिए तरस रहे थे. जब बिजली इन ग्रामीणों के बीच पहुंची, तो लोगों के बीच खुशी का ठिकाना न रहा. लोगों ने बताया कि इस गांव की बिजली की समस्या को प्रभात खबर ने कई बार काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया और करीब 35 वर्ष बाद आखिरकार इस गांव में बिजली पहुंच गयी है. बिजली पहुंचने पर युवा भाजपा नेता संजय यादव ने विभाग के प्रति खुशी जताते हुए कहा कि हमलोगों का वर्षों का मेहनत सफल हो गया.
ग्रामीण श्रीमन नारायण सिंह, संत वेलाश सिंह, प्रमेश्वर सिंह, शिवजी सिंह आदि ने खुशी जतायी है. ग्रामीणों का कहना है कि देर आये दुरुस्त आये, अब तो गांव में बिजली आ गयी. अब सभी के बच्चे-बच्चियों की पढ़ाई ठीक से होगी. बिजली के अभाव में परिजन अपने बच्चों को पढ़ने के लिए पैसा खर्च कर शहर भेजते थे. जबकि नावाडीह गांव बिजली आने से ग्रामीणों में पुनः एक बार खुशियां लौट आयी हैं. गांववालों ने कहा िक बिजली के लिए काफी दिनों से हमलोग संघर्ष कर रहे थे, तब जाकर यह खुशी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




