काबू पाने में विभाग को लग गये 40 घंटे

Updated at : 03 May 2017 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
काबू पाने में विभाग को लग गये 40 घंटे

30 हजार नकद समेत 60 हजार का सामान बरबाद नावानगर : सोनवर्षा ओपी के टिकपोखर गांव निवासी मंटू शर्मा के घर में आग लगने से घर में रखे 30 हजार रुपये नकद समेत 60 हजार मूल्य का सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी, लेकिन तेज […]

विज्ञापन

30 हजार नकद समेत 60 हजार का सामान बरबाद

नावानगर : सोनवर्षा ओपी के टिकपोखर गांव निवासी मंटू शर्मा के घर में आग लगने से घर में रखे 30 हजार रुपये नकद समेत 60 हजार मूल्य का सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी, लेकिन तेज आंधी के चलते सारा सामान जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात रोज की भांति खाना खाकर परिवार के लोग सो गये. चूल्हा की हल्की आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया.
परिवार के लोग पहले जान बचाने के लिये घर से भाग कर चिल्लाना शुरू किये. ग्रामीणों के जुटते-जुटते बक्सा में लड़की की शादी के लिए रखे गये 30 हजार समेत पूरे समान जल गया ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना सीओ को दी गयी. सीओ द्वारा तत्परता दिखाते हुए कर्मचारी को भेज मुआवजा दिलाने की बाबत जानकारी ली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन