तिहरे हत्याकांड का आरोपित विश्वंभर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Updated at : 03 May 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड का आरोपित विश्वंभर चढ़ा पुलिस के हत्थे

बगेनगोला : ब्रह्मपुर प्रखंड की पोखरहा पंचायत के बसवर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर का आरोपित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ करनी शुरू की, तो उसके खुलासे से कुछ पल के लिए पुलिस के रोंगटे खड़े हो गये. गिरफ्तार विश्वंभर पासवान ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की […]

विज्ञापन

बगेनगोला : ब्रह्मपुर प्रखंड की पोखरहा पंचायत के बसवर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर का आरोपित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ करनी शुरू की, तो उसके खुलासे से कुछ पल के लिए पुलिस के रोंगटे खड़े हो गये. गिरफ्तार विश्वंभर पासवान ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट लेकर पहुंची, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उसकी गिरफ्तारी रघुनाथपुर के पूर्वी रेलवे गुमटी के पास एक बोरवेल से हुई. घटना के बाद से ही विश्वंभर जहां-तहां छूप कर रहा करता था. हत्या के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि ट्रिपल मर्डर का आरोपित रघुनाथपुर में आया हुआ है. छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर ली. विदित हो कि एक अप्रैल की रात विश्वंभर ने अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी भाभी दुर्गावती देवी तथा भतीजे अमित कुमार एवं रागिनी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी.

हत्या के बाद फरार हो गया था. जिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर बक्सर पुलिस भोजपुर, यूपी के बनारस, इलाहाबाद तक छापेमारी की. वह रघुनाथपुर के एक बोरवेल में छुपा मिला. पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसकी हालत देखकर पुलिस को भी लगा कि यह विश्वंभर नहीं है, लेकिन पुख्ता सबूत होने की वजह से उसकी गिरफ्तारी हो पायी. इस तरह की हत्या की क्षेत्र में पहली घटना थी, जिससे सभी लोग चकित थे.

ब्रह्मपुर थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा ट्रिपल हत्या के आरोपित विश्वंभर पासवान को रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी के पास एक बोरिंग कैनाल में छिपा पाया गया, जहां से उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वह पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन