कुंडी में गमछा फंसा लगायी फांसी, मौत

Updated at : 01 May 2017 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
कुंडी में गमछा फंसा लगायी फांसी, मौत

ब्रह्मपुर : प्रखंड के सपही गांव के एक अधेड़ ने शनिवार की रात निमेज गांव के पश्चिम टोला स्थित बबुआ ब्रह्म बाबा के समीप बने धर्मशाला के पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी. पंखे के कुंडी में गमछे का फंदा बनाकर फांसी पर लटके अधेड़ का शव रविवार की सुबह बरामद किया गया. उसकी […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर : प्रखंड के सपही गांव के एक अधेड़ ने शनिवार की रात निमेज गांव के पश्चिम टोला स्थित बबुआ ब्रह्म बाबा के समीप बने धर्मशाला के पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी. पंखे के कुंडी में गमछे का फंदा बनाकर फांसी पर लटके अधेड़ का शव रविवार की सुबह बरामद किया गया. उसकी पहचान सपही गांव निवासी देवमुनी पांडेय के पुत्र हरेंद्र पांडेय (उम्र 40 वर्ष) के रूप में की गयी.

सुबह चार बजे के करीब किसी ने ब्रह्मपुर थाने को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना प्रभारी दयानंद सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लिया. सुबह होते ही घटना की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गयी. सुबह छह बजे के करीब युवक के परिजनों को किसी युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली, तो दौड़े हुए घटनास्थल पर पहुंचे, तब जाकर उसकी पहचान हो सकी. घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है.

मृतक के पिता देवमुनि पांडेय के अनुसार उनके पोते का शनिवार को तिलक समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए हरेंद्र कोलकाता से आया हुआ था, जो कोलकाता में किसी कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था. दो रोज पहले हरेंद्र छत से गिर पड़ा था, जहां उसके कमर और पैर में काफी चोट आयी थी और उसका इलाज कृष्णाब्रह्म में कराया गया था. रात 11:30 बजे तक वह घर में था.

परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार था और शराब का भी सेवन करता था. मृतक शादीशुदा है, जिसे दो लड़की और एक लड़का है. युवक के इस कदम से एक तरफ घर में होनेवाले शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गयीं. वहीं तीन छोटे-छोटे बच्चे भी अनाथ हो गये. परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है. थाना प्रभारी दयानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. घटनास्थल से पॉलिथिन में दो जोड़ी नये कपड़े एवं मृतक के पॉकेट में 403 रुपये मिले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन