अब पीड़ित घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे एफआइआर
Updated at : 30 Apr 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

माउस के एक क्लिक के साथ ही अपराधियों का मिलेगा डाटा जून माह से थानों की बदली दिखेगी तसवीर बक्सर/डुमरांव : बदलते माहौल के साथ जिले के पुलिस थानों को आधुनिक करने की कवायद भी शुरू हो गयी है. बक्सर के 16 थाने हाइटेक होंगे. इसके साथ ही बक्सर पुलिस को भी अनुसंधान करने में […]
विज्ञापन
माउस के एक क्लिक के साथ ही अपराधियों का मिलेगा डाटा
जून माह से थानों की बदली दिखेगी तसवीर
बक्सर/डुमरांव : बदलते माहौल के साथ जिले के पुलिस थानों को आधुनिक करने की कवायद भी शुरू हो गयी है. बक्सर के 16 थाने हाइटेक होंगे. इसके साथ ही बक्सर पुलिस को भी अनुसंधान करने में सहायता मिलेगी. एफआइआर कराने के लिए अब लोगों को थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. घर बैठे ही ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करा सकते हैं. जून माह से थानों की तसवीर बदली नजर आयेगी. पहले फेज में जिले के 16 थानों को हाइटेक किया जायेगा और दूसरे फेज में बाकी बचे थानों को ऑनलाइन सुविधा से जोड़ दिया जायेगा.पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसा होने से पुलिस अधिकारी और जवानों पर काम का बोझ कम होगा.
उन्होंने कहा कि जांच और अपराध का पता लगाने के तरीकों में भी बदलाव होगा. एक क्लिक से अपराधियों का बायोडाटा भी मिल सकता है. बिहार सरकार के पुलिस विभाग ने बक्सर के 16 थानों को आनलाइन सुविधा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस कप्तान उपेंद्र शर्मा ने जून के अंत तक प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जतायी है. थानों में कंप्यूटर संचालन को लेकर आॅपरेटर के लिए प्रस्ताव लिखा गया है.
आॅनलाइन दर्ज होगी प्राथमिकी
थाना हाइटेक होने से पीड़ितों को भी राहत मिलेगी. अब घर बैठे पीड़ित आॅनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यही नहीं पीड़ित अपने शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी आॅनलाइन ले सकते हैं. जानकारों ने बताया कि अपनी शिकायतों को लेकर पीड़ितों को पूरे दिन थाने में बैठना पड़ता था. इस सुविधा से उन्हें राहत मिलेगी. साथ ही पुलिस की कार्रवाई जानकारी लेने के लिए उन्हें थाने की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.
काम के बोझ से सुधरेगी व्यवस्था
थानों में पुलिस कर्मियों की कमी व काम के बोझ से अब व्यवस्था में सुधार होगी. हाइटेक सुविधा होने से थाने का सभी कार्य प्रणाली कंप्यूटर से जुड़ जायेगा और इन कामों पर पुलिस के वरीय अधिकारियों की भी नजर रहेगी. इसके लिए 16 थानों में फिलहाल एक-एक कंप्यूटर की सुविधा दी गयी है.
ये थाने होंगे हाइटेक
बगेनगोला, ब्रह्मपुर, डुमरांव, धनसोई, टाउन बक्सर, नावानगर, मुफस्सिल, राजपुर, एससी-एसटी, सिमरी, सिकरौल, कोरानसराय, औद्योगिक, इटाढ़ी, महिला,मुरार थाना शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




