सुशील मोदी पहुंचे विनोबा वन, किया मनोकामना शिवलिंग का दर्शन

बक्सर/डुमरांव : जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर डुमरांव-बिक्रमगंज स्टेट हाइवे के किनारे बसे गांव कंचनपुर के विनोवा वन की ख्याति दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. यह वन 100 एकड़ में फैला है. जहां काले हिरणों का विचरण देखने व उत्तर गुप्त काल के शिवलिंग का दर्शन करने श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचते हैं. इसी क्रम […]
बक्सर/डुमरांव : जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर डुमरांव-बिक्रमगंज स्टेट हाइवे के किनारे बसे गांव कंचनपुर के विनोवा वन की ख्याति दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. यह वन 100 एकड़ में फैला है. जहां काले हिरणों का विचरण देखने व उत्तर गुप्त काल के शिवलिंग का दर्शन करने श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचते हैं. इसी क्रम में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कोरानसराय स्थित विनोवा वन क्षेत्र का भ्रमण किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विनोवा वन क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का दर्शन किया तथा बिहार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर के निरीक्षण के क्रम में उप मुख्यमंत्री ने वहां पर प्राचीन पीपल वृक्ष का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिकोण से इस क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत बताया. उनके साथ बक्सर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रदीप दुबे, परशुराम चतुर्वेदी भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




