धनसोई में आग से लाखों की फसल खाक

Updated at : 28 Apr 2017 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
धनसोई में आग से लाखों की फसल खाक

ग्रामीणों की सहायता से आग पर पाया गया काबू अचानक खलिहान में लगी आग से मची अफरातफरी बक्सर/धनसोई : धनसोई में आग ने आज फिर तांडव मचाया. आग की चपेट में आकर लाखों रुपये मूल्य के फसल जलकर खाक हो गये. इस अगलगी की घटना से अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद […]

विज्ञापन

ग्रामीणों की सहायता से आग पर पाया गया काबू

अचानक खलिहान में लगी आग से मची अफरातफरी
बक्सर/धनसोई : धनसोई में आग ने आज फिर तांडव मचाया. आग की चपेट में आकर लाखों रुपये मूल्य के फसल जलकर खाक हो गये. इस अगलगी की घटना से अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही धनसोई पुलिस मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार पंचायत भवन के सामने खलिहान में रखे गेहूं की फसल में अचानक आग पकड़ ली. आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
देखते ही देखते आग की चपेट में आकर खलिहान में रखे 32 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी. आग की लपटों ने पास के ही संजय सिंह के किराना दुकान को चपेट में ले लिया. लोग कुछ समझ पाते कि एक ही पल में दुकान में रखे हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी.
इन लोगों के जले फसल : इस अगलगी की घटना में मंचन सिंह, सत्य नारायण उर्फ साधु, हरिकिशुन सिंह, संदीप सिंह, दिलीप सिंह, विभूति सिंह, संजय सिंह, सूर्यकांत सिंह, सुमन सिंह, विश्वंभर सिंह, छोटू सिंह, जग नारायण सिंह तथा संजय सिंह का दुकान जलकर खाक हो गया. इस संबंध में सीओ ने बताया कि नियमानुकूल क्षति का आंकलन कर मुआवजा दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन