पांच तक भरे जायेंगे स्नातक के फार्म
Updated at : 28 Apr 2017 11:45 PM (IST)
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाये जाने पर विद्यार्थी बक्सर : स्नातक पार्ट टू के छात्र विलंब शुल्क के साथ अब 5 मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. इसकी तिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्धारा बढ़ा दिया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा तिथि बढ़ाने से अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का […]
विज्ञापन
परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाये जाने पर विद्यार्थी
बक्सर : स्नातक पार्ट टू के छात्र विलंब शुल्क के साथ अब 5 मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. इसकी तिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्धारा बढ़ा दिया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा तिथि बढ़ाने से अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल कायम हो गया है. विश्व विद्यालय के इस निर्देश से विश्व विद्यालय के अंतर्गत शामिल सभी महाविद्यालयों में परीक्षा फॉर्म आगामी 5 मई तक निर्धारित विलंब शुल्क के साथ भरे जायेंगे.
विश्व विद्यालय के इस निर्णय से फॉर्म भरने से वंचित रहने वाले छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राओं को विलंब शुल्क के रूप में 3 सौ रूपये अदा करने पड़गे. वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातक पार्ट वन की परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसकी अधिसूचना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्धारा जारी कर दिया गया है. जारी अधिसूचना के तहत विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी महाविद्यालयों में 5 मई से फॉर्म भरे जाएंगे.
इसके लिए महाविद्यालय में तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके लिए महाविद्यालय को स्नातक पार्ट वन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पंजीयन मुहैया करा दिया गया है. स्नातक पार्ट वन की परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय प्रबंधन परीक्षा फॉर्म भरने की तैयारी में जुट चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




