अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजार में रही रौनक

Updated at : 28 Apr 2017 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजार में रही रौनक

ब्रह्मपुर : अक्षय तृतीया को लेकर बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर मे पूजा अर्चना को लेकर भीड़ रही. साथ ही शिव सागर तालाब, धर्मावती नदी, गोकुल जलाशय, एवं गंगा नदी के बिहार घाट पर स्नान दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में भी काफी चहल पहल देखी गई. प्रखंड […]

विज्ञापन

ब्रह्मपुर : अक्षय तृतीया को लेकर बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर मे पूजा अर्चना को लेकर भीड़ रही. साथ ही शिव सागर तालाब, धर्मावती नदी, गोकुल जलाशय, एवं गंगा नदी के बिहार घाट पर स्नान दान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में भी काफी चहल पहल देखी गई. प्रखंड के ब्रह्मपुर चौरस्ता,

महुआर, नैनीजोर आदि बाजारों में अक्षय तृतीया को लेकर दुकानों पर भीड़ रही. खासकर बरतन की दुकान और सोने चांदी की दुकान पर ग्राहकों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई. मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोने, चांदी के बरतन एवं गहनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है. जिसके चलते लोगों ने दुकान से अपने अपने हैसियत के मुताबिक कुछ न कुछ खरीदारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन