डुमरांव में 15 प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन
Updated at : 28 Apr 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

स्क्रूटनी कार्य 28 व 29 अप्रैल को होगा वहीं नाम वापसी दो मई को एवं सिंबल एलॉट तीन मई को होगा डुमरांव : नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को डुमरांव नगर पर्षद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का परचा भरा. नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था. नामांकन […]
विज्ञापन
स्क्रूटनी कार्य 28 व 29 अप्रैल को होगा
वहीं नाम वापसी दो मई को एवं सिंबल एलॉट तीन मई को होगा
डुमरांव : नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को डुमरांव नगर पर्षद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का परचा भरा. नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था. नामांकन पत्र भरने को लेकर प्रत्याशी अपने निर्धारित समय पर अनुमंडल कार्यालय में पहुंचने लगे थे.
प्रत्याशियों व प्रस्तावकों के आने से परिसर गुलजार रहा. परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी बनी रहीं. अंतिम दिन नामांकन करने वालों में वार्ड 4 में पुष्पा देवी, वार्ड 5 से गोपाल प्रसाद, मो नसीम अंसारी, पवन कुमार, वार्ड 6 से जूही कुमारी, वार्ड 10 से रीना देवी, वार्ड 11 से दिनेश कुमार केशरी, वार्ड 13 से उषा देवी, रूबी शर्मा, वार्ड 14 से तारामुनी देवी, कलावती देवी, वार्ड 15 से मनोज कुमार केशरी, धीरज कुमार, वार्ड 23 से कमला देवी और वार्ड 24 से अरविंद कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया.
26 वार्डों में 172 चुनाव मैदान में: नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से कुल 172 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य अजमायेंगे. निर्वाचन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 172 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी. सभी नामांकन पत्र की खरीद करने वाले प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने की मुहिम तेज हो गयी है.
आचार संहिता का सताने लगा डर: नगर पर्षद के चुनाव में आचार संहिता का डर सताने लगा है. प्रत्याशी मतदाताओं के दरवाजे पर मात्र तीन-चार की संख्या में पहुंच रहे है. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने नारेबाजी करने के आरोप में वार्ड 12 के महिला प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज की है. प्रशासन के इस कार्रवाई से अन्य प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया है.
महिलाओं का रहा दबदबा: नगर पर्षद चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिख रही है. नामांकन के अंतिम दिन भी महिलाओं ने बाजी मारी और कुल 13 प्रत्याशियों में 8 महिला प्रत्याशियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




