आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस से झड़प

डुमरांव : डुमरांव में आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ लोगों ने हाथापाई की. डुमरांव पुलिस पर इस तरह की एक माह में यह तीसरी घटना है. इसके पहले भी लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया था. गुरुवार को नगर के टेक्स टाइल्स काॅलोनी में एक वारंटी को […]
डुमरांव : डुमरांव में आरोपित को गिरफ्तार करने गयी पुलिस के साथ लोगों ने हाथापाई की. डुमरांव पुलिस पर इस तरह की एक माह में यह तीसरी घटना है. इसके पहले भी लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया था. गुरुवार को नगर के टेक्स टाइल्स काॅलोनी में एक वारंटी को गिरफ्तार करने पुलिस गयी हुई थी.
जहां वारंटी द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई की गयी. हालांकि पुलिस वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी मुन्ना सिंह उर्फ विनोद सिंह बताया जाता है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित पर पुराना मामला दर्ज था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी टेक्सटाइल्स काॅलोनी स्थित एक मकान में रह रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारंटी को हिरासत में लेने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा. हिरासत में लेने के बाद युवक पुलिस से धक्का मुक्की करने लगा और भागने की फिराक में जुट गया. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




