अगलगी में मां के सामने ही जिंदा जला बेटा

सासामुसा : कुचायकोट प्रखंड के श्यामपुर गिरि टोला में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर जल कर राख हो गये, जबकि एक घर में मां की आंखों के सामने उसका मासूम बेटा जल गया. मां उसे बचाने के लिए चीखती रह गयी. आग की लपटों के आगे लोगों की हिम्मत कांप […]
सासामुसा : कुचायकोट प्रखंड के श्यामपुर गिरि टोला में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर जल कर राख हो गये, जबकि एक घर में मां की आंखों के सामने उसका मासूम बेटा जल गया. मां उसे बचाने के लिए चीखती रह गयी. आग की लपटों के आगे लोगों की हिम्मत कांप जा रही थी. बड़ी मुश्किल से इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर दो बजे श्यामपुर गिरि टोला में अचानक सुदर्शन यादव, राजा यादव, गामा यादव तथा रामायण यादव के घरों में आग लग गयी. लोग अपनी जान बचा कर घर से बाहर निकले. गांव में अफरातफरी मच गयी. इस आग में सुदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




