फुलौत ओपी पर हमला तोड़फोड़, पथराव, लूटपाट

आक्रोश. अपहृत युवक का शव मिलने के बाद उग्र हुए लोग चौसा/आलमनगर : जिले के चौसा थाना अंतर्गत फुलौत ओपी क्षेत्र में विगत सात दिनों से अपहृत युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने ओपी पर धावा बोलते हुए जम कर तोड़फोड़ की. हमले […]
आक्रोश. अपहृत युवक का शव मिलने के बाद उग्र हुए लोग
चौसा/आलमनगर : जिले के चौसा थाना अंतर्गत फुलौत ओपी क्षेत्र में विगत सात दिनों से अपहृत युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने ओपी पर धावा बोलते हुए जम कर तोड़फोड़ की. हमले के दौरान ओपी से पुलिस की एक राइफल, एक पिस्टल व पांच दर्जन गोलियां लूटने की बात कही जा रही है. हालांकि इसकी अाधिकारिक पुष्टि करने से पुलिस के वरीय पदाधिकारी बचते रहे हैं.
लापरवाही का आरोप : सुबह अपहृत युवक शहंशाह सिंह की लाश मिलने के बाद पूरे प्रकरण में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया गया. कहा गया कि सात दिनों से रोज ओपी अध्यक्ष अपहृत की तलाश के बजाय परिजनों को उल्टे धमकाते रहे. यहां तक कि जब उन्हें मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया कि इस नंबर से धमकी दी गयी, तब भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू करते हुए उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया. कई घंटों तक फुलौत ओपी रणक्षेत्र बना रहा.
एक राइफल, एक पिस्टल व पांच दर्जन गोलियां लूटी
ओपी से पुलिस पदाधिकारी व जवानों को खदेड़ा
घंटों तक रणक्षेत्र बना रहा फुलौत ओपी
एसपी ने ओपी अध्यक्ष को हटाया, सुनील कुमार भगत बनाये गये नये ओपी अध्यक्ष
असामाजिक तत्वों ने पत्रकारों पर भी किया पथराव, कई चोटिल
आक्रोशित ग्रामीणों ने राजस्व कार्यालय को भी क्षतिग्रस्त कर वहां रखे कागजात नष्ट कर दिये. वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने समाचार संकलन के लिए गये पत्रकारों पर भी पत्थर चलाये, जिससे कई पत्रकार चोटिल हो गये. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी व जवान ओपी से जान बचा कर भाग निकले. तनाव के माहौल को देखते हुए लोगों ने वरीय पदाधिकारी को सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी जियाउल हसन व डीएसपी अरुण कुमार दुबे आधा दर्जन थाने की पुलिस के साथ फुलौत पहुंच कर स्थिति को संभालने की कोशिश की. एसपी विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर हालात की जानकारी ली. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने तत्काल ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार को फुलौत ओपी से हटा कर नये ओपी अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार भगत को नियुक्त करने की बात कही. एसपी द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और स्थिति पर नियंत्रण हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




