विवाद में मारपीट, मां-भाई को पीटा

Updated at : 25 Apr 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद में मारपीट, मां-भाई को पीटा

बक्सर : मुरार थाना क्षेत्र के नचाप गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है. घटना की सूचना देने के लिए जब पीड़ित ने मुरार थाना पहुंचा तो उसे वहां से भगा […]

विज्ञापन

बक्सर : मुरार थाना क्षेत्र के नचाप गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है. घटना की सूचना देने के लिए जब पीड़ित ने मुरार थाना पहुंचा तो उसे वहां से भगा दिया गया. जिसको लेकर सोमवार को पीड़ित परिवार न्याय के लिए बक्सर आरक्षी अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पहुंच गये. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को श्रीभगवान यादव जोंहरी की पटवन के लिए सुरेश यादव के खलिहान से लीकेज

पाइप के द्वारा पानी ले जाया जा रहा था. पाइप से लीक हो रहे पानी से सुरेश ने मवेशी के चारे खराब होने की बात कह कर दूसरी तरफ से पाइप ले जाने को कहा. यह बात श्रीभगवान यादव को नागवार गुजरी और वह परिवार के सदस्यों के साथ पहुंच कर पाइप हटाने की बजाय सुरेश यादव की पिटाई शुरू कर दिये. बीच बचाव के लिए आयी माता रीता देवी व भाई राम पुकार यादव को भी पिटाई कर दी गयी. माता रीता देवी को सिर में गहरी चोटें आयी है. वहीं सुरेश के सिर में चोट लगी है तथा भाई के पैर में चोटें आयी है. जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया है. इसको लेकर सुरेश ने मामला दर्ज कराने के लिए मुरार थाना पहुंचा. जहां मामला लेने से थाना ने इनकार कर दिया. सुरेश ने बताया कि श्रीभगवान यादव व चार अन्य लोगों ने मिल कर हमें बुरी तरह पीटा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन