ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत

Updated at : 24 Apr 2017 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत

डुमरांव : वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज परिसर में रविवार को बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस पर समारोह आयोजित किया गया. समारोह के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों-शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा नगर में प्रभातफेरी निकली गयी, ताकि आज के युवाओं को बाबू कुंवर सिंह के शौर्य गाथा एवं देश भक्ति से प्रेरित किया जा […]

विज्ञापन

डुमरांव : वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज परिसर में रविवार को बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस पर समारोह आयोजित किया गया. समारोह के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों-शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा नगर में प्रभातफेरी निकली गयी, ताकि आज के युवाओं को बाबू कुंवर सिंह के शौर्य गाथा एवं देश भक्ति से प्रेरित किया जा सके. प्रभातफेरी के उपरांत कृषि कॉलेज के प्रशासनिक भवन स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर प्राचार्य डॉ उमाशंकर जायसवाल, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा माल्यार्पण किया गया.

काॅलेज के प्राचार्य द्वारा काॅलेज परिसर में मौलश्री का पौधारोपण करके भी बाबू वीर कुंवर सिंह को याद किया गया. कॉलेज परिसर के व्याख्यान कक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवनी एवं साहस पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत है़ वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं का जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन