जेलर ने मांगे वकालतनामे पर हस्ताक्षर के लिए रुपये

बक्सर : बक्सर सब जेल के जेलर जफर आलम पर वकालतनामे पर हस्ताक्षर के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा है, जिसके बाद जेलर पर शो-कॉज किया गया है. आरोप लगानेवाले कैदी के परिजन ने कहा कि वकालतनामा पर हस्ताक्षर करने के लिए जब पहुंचे, तो जेलर ने 500 रुपये की मांग की. राशि नहीं […]
बक्सर : बक्सर सब जेल के जेलर जफर आलम पर वकालतनामे पर हस्ताक्षर के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा है, जिसके बाद जेलर पर शो-कॉज किया गया है. आरोप लगानेवाले कैदी के परिजन ने कहा कि वकालतनामा पर हस्ताक्षर करने के लिए जब पहुंचे, तो जेलर ने 500 रुपये की मांग की. राशि नहीं देने पर भगा दिया गया. मामला बक्सर के बड़की सारिमपुर की रहनेवाली परवीन खातून सब जेल में बंद हैं.
महिला की रिहाई के लिए जब परिजन वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराने के लिए जब सब जेल पहुंचे, तो उनसे 500 रुपये की मांग की गयी. इधर जेलर ने अपने ऊपर लगाये गये आरोप को खारिज किया है. जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा ने बताया कि इसके पहले भी सात दिन की छुट्टी लेकर जेलर गये हुए थे, लेकिन नौ दिन बाद लौटे. जिस पर शोकॉज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




