बक्सर का लाल बहरीन में लहरायेगा तिरंगा

Updated at : 21 Apr 2017 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर का लाल बहरीन में लहरायेगा तिरंगा

बक्सर : अब विदेशी जमीन पर बक्सर का लाल देश का झंडा लहरायेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में बेहतर कार्य के बल पर राष्ट्रपति से सम्मानित होने का गौरव हासिल करनेवाला बक्सर का लाल शैलेश का चयन बहरीन के लिए हुआ है. सूबे से शैलेश इकलौता स्वयंसेवक हैं, जिनका चयन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए […]

विज्ञापन

बक्सर : अब विदेशी जमीन पर बक्सर का लाल देश का झंडा लहरायेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में बेहतर कार्य के बल पर राष्ट्रपति से सम्मानित होने का गौरव हासिल करनेवाला बक्सर का लाल शैलेश का चयन बहरीन के लिए हुआ है. सूबे से शैलेश इकलौता स्वयंसेवक हैं, जिनका चयन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए हुआ है.

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शैलेश का चयन अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए किया गया है. बहरीन में 23 से 28 अप्रैल तक कार्यक्रम चलेगा. इससे संबंधित पत्र मंत्रालय की ओर से शैलेश को भेजा गया है. बहरीन में इस कार्यक्रम के माध्यम से वह देश की संस्कृति और सभ्यता के बारे में प्रचार-प्रसार करेंगे़ बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के जवही जगदीशपुर के ओमप्रकाश राय के पुत्र शैलेश के पिता एक छोटे किसान और मां उषा देवी गृहिणी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन