चार ट्रेनें हुईं रद्द तो कई घंटों चलीं लेट, परेशानी

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बक्सर स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेनें बुधवार को भी रद्द रही. ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से चार घंटे की देरी से चल रही हैं. अप में जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा […]
बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बक्सर स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेनें बुधवार को भी रद्द रही. ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से चार घंटे की देरी से चल रही हैं. अप में जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस तथा हिमगिरी एक्सप्रेस रद्द रही.
तो मंगलवार को डाउन में जाने वाली कोटा-पटना और श्रमजीवी एक्सप्रेस रद्द रही. अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के समीप इंटरलॉकिंग का कार्य होने से दानापुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया जो छह अप्रैल के बाद से चलेगी. ट्रैक पर चला मरम्मत का कार्य दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बक्सर स्टेशन पर डाउन में ट्रैक मरम्मत का कार्य होने से आधे घंटे तक परिचालन बाधित रहा. स्टेशन प्रबंधक एमके पांडेय ने बताया कि नियमित रूप से ट्रैक मरम्मत का कार्य चलाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




