मामूली जमीन के लिए 10 वर्ष चला विवाद, समझौते से हुआ निबटारा
Updated at : 24 Feb 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

लोक अदालत को दोनों पक्षों ने दिया धन्यवाद, कहा, लड़ाई अच्छी नहीं बक्सर, कोर्ट : मुट्ठी भर जमीन के लिए 10 वर्षों से चल रहा विवाद गुरुवार को लोक अदालत में समझौते पर खत्म हो गया. लोक अदालत को दोनों पक्षों ने धन्यवाद देते हुए कहा कि लड़ाई अच्छी नहीं है. गौरतलब हो कि इटाढ़ी […]
विज्ञापन
लोक अदालत को दोनों पक्षों ने दिया धन्यवाद, कहा, लड़ाई अच्छी नहीं
बक्सर, कोर्ट : मुट्ठी भर जमीन के लिए 10 वर्षों से चल रहा विवाद गुरुवार को लोक अदालत में समझौते पर खत्म हो गया. लोक अदालत को दोनों पक्षों ने धन्यवाद देते हुए कहा कि लड़ाई अच्छी नहीं है.
गौरतलब हो कि इटाढ़ी थाना के बकसड़ा गांव निवासी गर्जन पाल एवं जवाहर पाल के बीच लगभग एक दशक से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहता था. इस संबंध में लोक अदालत के न्यायिक सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा नीरज ने बताया कि बाद में पक्षकारों द्वारा प्रीलिटिगेशन वाद संख्या 9/2017 दाखिल किया गया था, जिसकी सुनवाई गुरुवार को की गयी, जहां समझौते के आधार पर मामले को निष्पादित किया गया. श्री नीरज ने बताया कि लोक अदालत के चलते न सिर्फ दोनों पक्षों को त्वरित न्याय मिला, बल्कि आर्थिक बचत के साथ-साथ आपसी भाइचारगी का वातावरण भी देखने को मिला. मामले की सुनवाई में पीठासीन पदाधिकारी ओमशंकर श्रीवास्तव, सदस्या आनंद रंजना के अलावा लोक अदालत के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




