सड़क हादसे में छात्र की गयी जान

Updated at : 23 Feb 2017 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की गयी जान

बक्सर : सिमरी थाना क्षेत्र के खरहाटांड डुमरी मुख्य पथ अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार गड्ढे में पलट गया. इससे घटनास्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी. मामला थाना क्षेत्र के खरहटाड़ डुमरी मुख्य पथ स्थित सरैया पीपर के समीप बुधवार की दोपहर हुई. मृतक का नाम बबलू कुमार बताया जाता है. वह […]

विज्ञापन

बक्सर : सिमरी थाना क्षेत्र के खरहाटांड डुमरी मुख्य पथ अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार गड्ढे में पलट गया. इससे घटनास्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी. मामला थाना क्षेत्र के खरहटाड़ डुमरी मुख्य पथ स्थित सरैया पीपर के समीप बुधवार की दोपहर हुई. मृतक का नाम बबलू कुमार बताया जाता है. वह स्नातक का छात्र था.

मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक बबलू पासवान खरहाटांड गांव निवासी किनो पासवान का पुत्र था. बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह डुमरांव से सामान की खरीदारी बाइक पर सवार होकर जा रहा था. सरैया पीपर के समीप बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और बाइक गड्ढे में जाकर पलट गयी. घटना के बाद मृतक के पिता किनो पासवान ने बताया कि बबलू चार भाइयों में माझिल था.
बबलू शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में अन्य भाइयों की अपेक्षा तेज था. घटना के दिन वह मुख्य रूप से पढ़ाई- लिखाई के सिलसिले में ही वह डुमरांव को जा रहा था.
कि इसी बीच यह अनहोनी घटना घटित हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष एकरार अहमद का कहना था दुर्घटना की जानकारी मुझे नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन