विस्फोट मामले में एसआइटी ने डाला डेरा

बक्सर : बक्सर के पूरब नदांव हाल्ट के पास गत छह फरवरी को रेल ट्रैक उड़ा कर बड़ी घटना को अंजाम देने के कोशिश आतंकवादी शक्तियों ने की थी. ट्रैक धमाके में अपर इंडिया एक्सप्रेस बाल-बाल बची थी. इसके जांच के लिए गठित टीम मामले के खुलासा करने के बेहद करीब है. जांच दल में […]
बक्सर : बक्सर के पूरब नदांव हाल्ट के पास गत छह फरवरी को रेल ट्रैक उड़ा कर बड़ी घटना को अंजाम देने के कोशिश आतंकवादी शक्तियों ने की थी. ट्रैक धमाके में अपर इंडिया एक्सप्रेस बाल-बाल बची थी. इसके जांच के लिए गठित टीम मामले के खुलासा करने के बेहद करीब है. जांच दल में भारतीय रेल की सुरक्षा टीम और बिहार पुलिस की विशेष टीम के सदस्यों को मिला कर सयुंक्त टीम काम कर रही है. जांच टीम ने बक्सर में डेरा डाल कर जांच अभियान तेज कर दिया है.
सूत्रों की माने तो अबतक टीम के जांच रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर से अपर इंडिया ट्रेन गुजरने की जानकारी के समय ही रेल ट्रैक पर बम प्लांट किया गया था. बम प्लांट करनेवाले संदिग्ध का फाइनल स्केच एसआइटी ने बना लिया है. हालांकि इसे फिलहाल गुपचुप तरीके से शिनाख्त कराने जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक बम प्लांट ट्रैक पर दिन के 11.30 मिनट से 11.50 मिनट के बीच किया गया था. जबकि ट्रेन 11.57 मिनट पर धमाका स्थल से गुजरने का अनुमान जांच टीम ने लगाया है.
जांच टीम ने घटना के दौरान घटनास्थल के आस पास के निर्धारित समयावधि में जितनी मोबाइल कार्यरत थे. सब को रडार पर लिया है, जिसमें करीब 18 मोबाइल नंबरों को चिह्नित कर खास रडार पर ले लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक एसआइटी की टीम को कुछ प्रत्यक्षदर्शी लोगों के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं. उसके आधार पर कई स्केच बनाये गये हैं. जांच टीम ने अब तक जो तथ्य जुटाये हैं, उसके अनुसार अब तक तीन संदिग्ध लोगों द्वारा बम प्लांट करने में शामिल होने का शक है. सभी के स्केच निकाले गये हैं, जिसमें एक स्केच के हू-ब-हू पहचान के बाद एसआइटी धमाकों के आरोपित की तलाश में जुट गयी है. सूत्रों के मुताबिक रेल ट्रैक धमाके के समय तीन लोगों को घटनास्थल पर देखा गया. उनमें एक स्केच की पहचान भी हुई है. उसके आधार पर आसपास के गांव और बक्सर शहर के प्राइवेट किराया मकान, होटलों और धर्मशाला पर घटना के दिन से पूर्व आने-जाने और ठहरनेवालों के रिकॉर्ड भी जांच टीम खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




