डुमरांव ब्लू टीम ने मारी बाजी

Updated at : 12 Feb 2017 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरांव ब्लू टीम ने मारी बाजी

डुमरांव : प्लस टू राज हाइ स्कूल खेल मैदान पर रविवार को यूआइइसीसी सीयूओ कप प्रतियोगिता एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. उदघाटन कुमार शिवांग विजय, नगर पर्षद के चेयरमैन मोहन मिश्रा और वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने किया. प्रतियोगिता में डुमरांव ब्लू, रेड, ब्लैक और यलो टीम ने भाग लिया, जिसमें डुमरांव ब्लू […]

विज्ञापन

डुमरांव : प्लस टू राज हाइ स्कूल खेल मैदान पर रविवार को यूआइइसीसी सीयूओ कप प्रतियोगिता एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. उदघाटन कुमार शिवांग विजय, नगर पर्षद के चेयरमैन मोहन मिश्रा और वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने किया. प्रतियोगिता में डुमरांव ब्लू, रेड, ब्लैक और यलो टीम ने भाग लिया,

जिसमें डुमरांव ब्लू ने टीम ने टाॅस जीत कर पहले खेलते हुए 10 ओवरों में 149 रन बनायी. इसके जवाब में डुमरांव रेड की टीम 110 रन बनाकर आउट हो गयी. इस तरह डुमरांव ब्लू ने 39 रनों से विजयी घोषित हुआ.प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गये, जिसमें मैन आॅफ सिरीज आनंद कुमार को मिला, जिसने 118 रन बनाये. मैच के दौरान सबसे बेहतर बालिंग करते हुए दीपक सिंह ने पांच विकेट चटकाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन