अपराधियों ने हथियार के बल पर की लूटपाट
Updated at : 19 Jan 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

इलाज कराकर घर लौटते वक्त अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापेमारी राजपुर : हथियार के बल पर अपराधियों ने एक महिला से लूटपाट की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शैशव यादव मौके […]
विज्ञापन
इलाज कराकर घर लौटते वक्त अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापेमारी
राजपुर : हथियार के बल पर अपराधियों ने एक महिला से लूटपाट की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शैशव यादव मौके पर पहुंच घटना के संबंध में जानकारी ली. वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. महिला इलाज कराकर अपने घर लौट रही थी. उसी वक्त अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. कुसुरूपा गांव निवासी विजय शंकर पाठक अपनी पत्नी का इलाज कराकर घर बाइक से लौट रहे थे. जैसे ही वह चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग के तिवाय मोड़ के पास पहुंचे. वहीं सड़क पर अपराधियों ने कील लगा दी थी. कील से बाइक पंक्चर हो गयी.
अभी दोनों कुछ समझ पाते कि अपराधियों ने हथियार के बल पर दोनों को बंधक बना लिया. इसके साथ ही महिला के आभूषण और हजारों रुपये नकदी लूट कर फरार हो गये. इस घटना के बाद विजय शंकर पाठक ने राजपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. वहीं घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में डीएसपी शैशव यादव ने कहा कि जल्द ही लूटपाट की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




