पूर्व की रंजिश में नामजदों ने एक को मारी गोली, पीएचसी में भरती
Updated at : 19 Jan 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

जख्मी के बयान पर एफआइआर दर्ज नावानगर : पूर्व की रंजिश में नामजद लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव की है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी नामजद हथियार लहराते हुए फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच […]
विज्ञापन
जख्मी के बयान पर एफआइआर दर्ज
नावानगर : पूर्व की रंजिश में नामजद लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव की है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी नामजद हथियार लहराते हुए फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. इधर घटना के बाद से ही सभी नामजद फरार चल रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार कड़सर गांव निवासी अशोक सिंह अपने घर से मंगलवार की देर रात दलान पर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे हथियार बंद नामजदों ने उन्हें गोली मार दी. गोली उनके बांह में लगी है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नावानगर पीएचसी में भरती कराया गया है.
वहीं, जख्मी के बयान पर गांव के ही ब्रह्मचारी दुबे, गोपाल दुबे तथा बिहारी दुबे पर एफआइआर दर्ज करायी है. नामजद आपस में दादा, बाप और बेटे बताये जाते हैं. इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. इस संबंध में ओपी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा था. इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार मारपीट और केस भी हुआ है. पुलिस मामले की जांच करते हुए नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




