ऐतिहासिक पल में हों शािमल आयोजन. पूर्वाभ्यास में पहुंचे हजारों छात्र-छात्राएं व शिक्षक
Updated at : 19 Jan 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन

मानव शृंखला के पूर्वाभ्यास में बाइक से पहुंचे डीएम अाने वाली पीढ़ी के लिए यादगार होगी शृंखला डुमरांव : 21 जनवरी 2017 दिन शनिवार का दिन ऐतिहासिक दिन होगा. शराबमुक्ति अभियान में मानव शृंखला एक विश्व रिकार्ड बनाते हुए आगे आने वाली पीढ़ी के लिए यादगार पल होगा. उक्त बातें डीएम रमण कुमार ने प्लस […]
विज्ञापन
मानव शृंखला के पूर्वाभ्यास में बाइक से पहुंचे डीएम
अाने वाली पीढ़ी के लिए यादगार होगी शृंखला
डुमरांव : 21 जनवरी 2017 दिन शनिवार का दिन ऐतिहासिक दिन होगा. शराबमुक्ति अभियान में मानव शृंखला एक विश्व रिकार्ड बनाते हुए आगे आने वाली पीढ़ी के लिए यादगार पल होगा. उक्त बातें डीएम रमण कुमार ने प्लस टू राज हाइस्कूल खेल मैदान में मानव शृंखला की पूर्वाभ्यास के दौरान कही. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में हर व्यक्ति को आगे आना होगा. इस बाबत एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने उपस्थित प्रधानाध्यापक, शिक्षक, प्रखंड कर्मी, छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिनों बाद बिहार में ऐतिहासिक मानव शृंखला में हर लोगों की सहभागिता होगी. उन्होंने बताया कि मानव शृंखला के दौरान जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्वाइंट टू प्वाइंट मौजूद रहेंगे. शृंखला की तैयारी 10 बजे से शुरू हो जायेगी.
अपने निकटतम क्षेत्र के लोगों को 45 मिनट तक बच्चों के साथ परिजन भी भागीदारी बनें. वक्ताओं में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा, डीडीसी मोबील अली अंसारी, डीएओ रणवीर सिंह, एसडीओ प्रमोद कुमार, बीडीओ जनार्दन तिवारी, बीइओ विजय कुमार, नप कार्यपालक अनुभूति श्रीवास्तव, चेयरमैन मोहन मिश्रा, जिला पार्षद अरविंद प्रताप उर्फ बंटी शाही ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में हर व्यक्ति शामिल होकर शराबमुक्ति अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायें. खेल मैदान में पूर्वाभ्यास के दौरान खिरौली, कड़वी, टेढ़ी बाजार वार्ड नंबर 09, चतुरसाल गंज, अकालूपुर, लंगटू महादेव, हरिजन प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय महारानी उषारानी बालिका विद्यालय व हाइ स्कूल, कन्या मध्य विद्यालय डुमरांव, सीपीएसएस हाइ स्कूल, प्लस टू हाइ स्कूल, डीएसवी, कैंब्रिज, सन राइजिंग, संत जान सेकेंडरी, टाउन प्राथमिक, राज प्रयाग संस्कृत विद्यालय, महाजनी मध्य विद्यालय ने पूर्वाभयास में शामिल रहे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित कला जत्था टीम ने उपस्थित लोगों को शराबमुक्ति अभियान को लेकर गीत-संगीत के माध्यम से जागरूक किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमल कुमार सिंह ने की. मौके पर अनुराग मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, जरीना, देवांद्रानंद, मो कमालुदीन, अब्दुल खालिक रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




