निकाली गयी बाइक रैली

Updated at : 19 Jan 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
निकाली गयी बाइक रैली

धनसोई़ : 21 जनवरी को मानव शृंखला को लेकर क्षेत्र के सभी स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने बाइक रैली निकाल कर लोगों से शामिल होने की अपील की. इससे पूर्व पूर्व मुखिया नौषाद अली ने धनसोई के जंगलियां बाबा आश्रम से बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया़ कार्यक्रम का नेतृत्व मोहनपुर संकुल समन्वयक […]

विज्ञापन

धनसोई़ : 21 जनवरी को मानव शृंखला को लेकर क्षेत्र के सभी स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने बाइक रैली निकाल कर लोगों से शामिल होने की अपील की. इससे पूर्व पूर्व मुखिया नौषाद अली ने धनसोई के जंगलियां बाबा आश्रम से बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया़ कार्यक्रम का नेतृत्व मोहनपुर संकुल समन्वयक विपिन कुमार ने किया़

इसमें बन्नी के स्कूल समन्वयक भोला प्रसाद, धनसोई स्कूल समन्वयक संजय कुमार, गोगौरा स्कूल समंवयक इंद्रजीत बर्मा, इटढ़ियां स्कूल समन्वयक कृष्ण बिहारी राय, हेडमास्टर मनोज कुमार, मो जाहिद, कामेश्वर सिंह, हरेंद्र कुमार, कपिलदेव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया़ वहीं दूसरी ओर धनसोई के 11 सेक्टरों के पदाधिकारियों ने समदा से लेकर कौआखोच पुल सिकठी सीमा तक 12 किलोमीटर में बनने वाली मानव शृंखला में शामिल होने के लिए लोगों को भाग लेने के अनुरोध किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन