डकैतों ने चर्च के फादर को बंधक बना कर लूटा

बक्सर/डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के मिशन बालिका हाइस्कूल के चर्च में सोमवार की रात दीवार फांद कर घुसे हथियार बंद डकैतों ने फादर को बंधक बना कर लूटपाट की. विरोध करने पर डकैतों ने फादर आनंद को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. डकैत एक घंटे तक चर्च में उत्पात […]
बक्सर/डुमरांव : नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के मिशन बालिका हाइस्कूल के चर्च में सोमवार की रात दीवार फांद कर घुसे हथियार बंद डकैतों ने फादर को बंधक बना कर लूटपाट की. विरोध करने पर डकैतों ने फादर आनंद को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. डकैत एक घंटे तक चर्च में उत्पात मचाते रहे और इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड की सहायता से छीने गये मोबाइल, कपड़े सहित कई सामान को एक खेत से बरामद किया गया. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




