ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत एनएच 84 के प्रताप सागर के समीप हुआ हादसा

Updated at : 17 Jan 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत एनएच 84 के प्रताप सागर के समीप हुआ हादसा

बक्सर : एनएच 84 बक्सर-आरा मुख्य पथ पर प्रताप सागर के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को सोमवार की देर शाम रौंद डाला, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि इस हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद ट्रकचालक भागने में सफल रहा. जबकि पुलिस ने […]

विज्ञापन

बक्सर : एनएच 84 बक्सर-आरा मुख्य पथ पर प्रताप सागर के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को सोमवार की देर शाम रौंद डाला, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि इस हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद ट्रकचालक भागने में सफल रहा. जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

इस हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी चंदन कुमार पटेल का पुत्र बिट्टू कुमार अपने मामा गांव सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर से अपनी मां के साथ अपने गांव जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चंदन की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में महिला और बाइकचालक विशाल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन