कैशलेस लेनदेन की जानकारी किसानों ने ली

बक्सर : जिले के किसानों को प्रोत्साहित करने और कैशलेस लेनदेन की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग ने मंगलवार को इ कृषि भवन से किसानों को इसकी जानकारी दी. जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने किसानों को कृषि में डिजिटल लेनदेन के बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद […]
बक्सर : जिले के किसानों को प्रोत्साहित करने और कैशलेस लेनदेन की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग ने मंगलवार को इ कृषि भवन से किसानों को इसकी जानकारी दी. जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने किसानों को कृषि में डिजिटल लेनदेन के बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो,
इसके लिए वो ज्यादा-से-ज्यादा कैशलेन लेनदेन करें. अगर उन्हें इस लेनदेन में कोई परेशानी हो रही है, तो कृषि विभाग के नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं. डिजिटल लेन-देन के रूप में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईंटरनेट बैंकिंग के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा जारी कुछ महत्वपूर्ण एप्प का इस्तेमाल कर कैशलेस व्यवस्था में शामिल हो सकते हैं. कैशलेस व्यवस्था के फायदे भी अनेक हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था से लैस करने के लिए ट्रेंड करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




