छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआइ से कराये सरकार
Updated at : 11 Jan 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

मंगलवार पुलिस चौक पर सीएम का पुतला दहन करते रालोस कार्यकर्ता. मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका मांगें नहीं मानी गयीं, तो पूरे राज्य में आंदोलन होगा बक्सर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिहार सरकार के कल्याण विभाग में व्याप्त छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआइ कराने की मांग […]
विज्ञापन
मंगलवार पुलिस चौक पर सीएम का पुतला दहन करते रालोस कार्यकर्ता.
मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
मांगें नहीं मानी गयीं, तो पूरे राज्य में आंदोलन होगा
बक्सर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिहार सरकार के कल्याण विभाग में व्याप्त छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआइ कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला पुलिस चौक पर फूंका गया.
साथ ही नौकरी में पदोन्नति एवं उच्च शिक्षा में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यकों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की मांग की. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वर पांडेय ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआइ से करानी चाहिए. इस मामले में जो भी संलिप्त हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि पिछड़ा और अल्पसंख्यकों को सरकार नौकरी में पदोन्नति दे. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि सरकार अति पिछड़ों के साथ शौतेला व्यवहार कर रही है. सरकार का पिछड़ों पर ध्यान नहीं है. वह केवल अमीर लोगों पर ही ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए छात्रावास भी उपलब्ध सरकार कराये. मौके पर लता श्रीवास्तव, हरेराम पासवान, वेद प्रकाश मिश्रा, शशी राय, श्रीभगवान राय, लाल बाबू राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




