अब पोस्टऑफिस का एटीएम कार्ड कहीं भी करेगा काम

बक्सर : डाक घर के खाताधारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब वे डाक घर की एटीएम कार्ड से किसी भी बैंक की एटीएम से पैसे की निकासी कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें अब केवल अपने बैंक की एटीएम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. शहर के किसी भी कोने में हों या फिर […]
बक्सर : डाक घर के खाताधारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब वे डाक घर की एटीएम कार्ड से किसी भी बैंक की एटीएम से पैसे की निकासी कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें अब केवल अपने बैंक की एटीएम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. शहर के किसी भी कोने में हों या फिर किसी भी शहर में, उन्हें पैसे निकासी के लिए डाक घर की एटीएम खोजने की जरूरत नहीं होगी.
इसके साथ ही अब बैंक के द्वारा भी निर्गत एटीएम कार्ड से आप चाहें, तो पोस्टऑफिस में लगी मशीन से निकाल सकेंगे. बता दें कि अब तक केवल पोस्टऑफिस के द्वारा निर्गत कार्ड ही पोस्टऑफिस एटीएम में काम करता था, लेकिन नये साल के अवसर पर यह सुविधा लोगों को दी गयी. अभी एटीएम मशीन केवल बक्सर प्रधान डाकघर में ही लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




