705 पदों के लिए काउंसेलिंग 17 को

बक्सर : जिले के हाइ स्कूल और प्लस टू विद्यालयों में नियोजन को लेकर 17 जनवरी से काउंसेलिंग शुरू हो जायेगी. शिक्षा विभाग ने शिक्षक अभ्यर्थियों की अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया है. काउंसेलिंग के बाद तीन फरवरी को उनके बीच नियोजन पत्रों का वितरण किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि औपबंधिक मेधा सूची […]
बक्सर : जिले के हाइ स्कूल और प्लस टू विद्यालयों में नियोजन को लेकर 17 जनवरी से काउंसेलिंग शुरू हो जायेगी. शिक्षा विभाग ने शिक्षक अभ्यर्थियों की अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया है. काउंसेलिंग के बाद तीन फरवरी को उनके बीच नियोजन पत्रों का वितरण किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन पहले ही किया गया है. उस पर आपत्ति लेने और उनका निराकरण करने के बाद अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है.
नियोजन की वेबसाइट पर भी अभ्यर्थी इसे देख सकते हैं. संगीत शिक्षक के लिए भी 17 जनवरी को ही काउंसेलिंग की जायेगी. विभाग के अनुसार संगीत शिक्षकों के लिए यह अंतिम मौका होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




