फुले की तरह महिलाओं को करना होगा शिक्षित

Updated at : 04 Jan 2017 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
फुले की तरह महिलाओं को करना होगा शिक्षित

नमन. 186वीं जयंती पर याद की गयीं सावित्री बाई फुले बक्सर : शहर के धोबी घाट स्थित पिप्पली बुद्ध बिहार के सभाकक्ष में भारत की पहली शिक्षिका महिला सावित्री बाइ फुले की 186वीं जयंती मंगलवार को मनायी गयी. अध्यक्षता शिव कुमार सिंह कुशवाहा ने की. जबकि मंच का संचालन गणेश प्रसाद सिंह उर्फ मंडल जी […]

विज्ञापन

नमन. 186वीं जयंती पर याद की गयीं सावित्री बाई फुले

बक्सर : शहर के धोबी घाट स्थित पिप्पली बुद्ध बिहार के सभाकक्ष में भारत की पहली शिक्षिका महिला सावित्री बाइ फुले की 186वीं जयंती मंगलवार को मनायी गयी. अध्यक्षता शिव कुमार सिंह कुशवाहा ने की. जबकि मंच का संचालन गणेश प्रसाद सिंह उर्फ मंडल जी ने किया.
समिति के कोषाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि पप्पली बुद्ध बिहार के पहला स्थापना दिवस मनाया गया. इसके साथ ही यह जयंती हर वर्ष मनायी जायेगी. उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को भी उनकी तरह शिक्षित करना है.
वहीं, गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि फुले से महिलाओं को सिखना चाहिए. आज का युग बहुत आगे बढ़ गया है, लेकिन हमारे जिले में महिलाएं आज भी अशिक्षित हैं. यह समिति जिले के सभी महिलाओं को शिक्षित करने का काम करेगी. मौके पर ओम प्रकाश सिंह, काशीनाथ सिंह, रामाशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद बाबा भारती, तेजनारायण सिंह, डॉ. गीता मंडल, कंचन कुमारी, मीना सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. वहीं, बिहार राज्य अनुसूचित जाति/जन जाति कर्मचारी संघ ने शहर के अांबेडकर चौक पर सावित्री बाई फूले की 186 वीं जयंती शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया. अध्यक्षता रामवचन बौद्ध ने की. जबकि मंच का संचालन जनार्दन शर्मा ने किया. मौके पर हीरालाल, ओकार नाथ, सावित्री देवी, फुल कुमारी देवी, सुरेंद्र राम, काशीनाथ राम, समेत कई लोग मौजूद थे.
दो संस्थानों ने मनायी जयंती
मंगलवार को आंबेडकर चौक पर सावित्री फुले के तैलचित्र पर माला चढ़ाते लोग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन