शराब के नशे में जश्न मनाते दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

डुमरांव : नववर्ष के उत्साह में दो शराबियों का रंग फीका पड़ गया. शराब के नशे में जश्न मनाते हुए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया. नया भोजपुर ओपी थाने के नोनियाडेरा गांव निवासी हरेंद्र चौधरी नववर्ष पर शराब की नशे में हंगामा मचा रहा था. गांव के लोगों ने […]
डुमरांव : नववर्ष के उत्साह में दो शराबियों का रंग फीका पड़ गया. शराब के नशे में जश्न मनाते हुए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया. नया भोजपुर ओपी थाने के नोनियाडेरा गांव निवासी हरेंद्र चौधरी नववर्ष पर शराब की नशे में हंगामा मचा रहा था. गांव के लोगों ने इसकी सूचना ओपी थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दी. दूसरी ओर शहर के छठिया पोखरा स्थित तिलक कमकर गली निवासी राजेंद्र माली के पुत्र अभय कुमार भी नशे की हालत में नया साल मना रहे थे.
पुलिस को भनक मिली और उन्हें रेलवे स्टेशन के करीब गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी कमलापति सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. इस आधार पर जेल भेज दिया गया. गौरतलब हो कि नववर्ष पर शराबियों पर नकेल कसने के लिए उपेंद्र शर्मा ने अनुमंडल पुलिस को फरमान जारी किया था. इसको लेकर डीएसपी ने हर थाना को हिदायत दी थी कि 31 दिसंबर की रात शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने व नववर्ष पर शराबियों पर सख्त कार्रवाई करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




