आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्हाट्सएप से होगी निगरानी

Updated at : 02 Jan 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्हाट्सएप से होगी निगरानी

दो सप्ताह के अंदर सेवा बहाल होने की उम्मीद बक्सर : अब आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने की नयी तकनीकी विभाग अपनाने जा रहा है, ताकि समय से आंगनबाड़ी केंद्र खुल सकें. साथ ही संचालन भी हाइटेक होगा. इसको लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गयी है. इसके माध्यम से कोई भी रिपोर्ट भी ऑनलाइन होगी. […]

विज्ञापन

दो सप्ताह के अंदर सेवा बहाल होने की उम्मीद

बक्सर : अब आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने की नयी तकनीकी विभाग अपनाने जा रहा है, ताकि समय से आंगनबाड़ी केंद्र खुल सकें. साथ ही संचालन भी हाइटेक होगा. इसको लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गयी है. इसके माध्यम से कोई भी रिपोर्ट भी ऑनलाइन होगी. इसके अलावा इन्हें चलाने का भी प्रशिक्षण मोबाइल मिलने के बाद विभाग द्वारा दिया जायेगा.
मॉनेटरिंग की पड़ी जरूरत : विभाग को बराबर शिकायत मिल रही थी कि कई आंगनबाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलते हैं और समय के पूर्व बंद हो जाते हैं. साथ ही कोई रिपोर्ट भी समय से नहीं मिलती. इसको देखते हुए बाल विकास परियोजना विभाग ने अभी सभी सीडीपीओ महिला पर्यवेक्षिकाओं को मोबाइल उपलब्ध करा रहा है, जो निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की तसवीर लेकर तुरंत जिले को भेजेगा, जिसे विभाग पटना भेजेगा.
जीपीएस से लैस होगा मोबाइल
इसके लिए सभी सीडीपीओ महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपने मोबाइल में व्हाट्सएप रखना होगा. इसी के माध्यम से विभागीय रिपोर्ट भी देनी है. इसके बाद सभी के बीच जीपीएस से लैस मोबाइल का भी वितरण विभाग द्वारा किया जाना है. इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी मोबाइल दिया जायेगा, जो व्हाट्सएप के माध्यम से समयानुसार आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के बाद तसवीर भेज सकेंगी, जिससे मालूम हो सकेगा कि केंद्र समय से खुल चुका है या नहीं. साथ ही समय से रिपोर्ट नहीं भेजनेवालों पर विभागीय कार्रवाई भी होगा.
इससे पारदर्शिता आयेगी
व्हाट्सएप के माध्यम आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी की जायेगी. सुबह में आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने तथा बंद होने की तसवीर भेजनी होगी. इससे काफी पारदर्शिता आयेगी. यह नयी व्यवस्था अगले दो सप्ताह में शुरू हो सकती है.
शशिकांत पासवान, डीपीओ, आइसीडीएस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन