स्वच्छता से ही आगे बढ़ेंगे : डीएम शौचालय निर्माण को लेकर डीएम ने की बैठक

इटाढ़ी : स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड को खुले में शौच मुक्त कराने को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रमण कुमार ने की. बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विकास मित्र व पर्यवेक्षक शामिल थे. जिलाधिकारी रमण कुमार ने […]
इटाढ़ी : स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड को खुले में शौच मुक्त कराने को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रमण कुमार ने की. बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विकास मित्र व पर्यवेक्षक शामिल थे. जिलाधिकारी रमण कुमार ने खुले में शौच करने को रोकने व शौचालय का उपयोग करने को लेकर प्रेरित करने की अपील की.
कहा कि अगर कर्मचारी खुद तय कर लें कि वह अपने घर व आसपास को स्वच्छ रखेंगे, तो पड़ोसी भी स्वच्छता अभियान में शामिल हो जायेंगे. एक सेनानी की तरह पूरे प्रखंड को खुले में शौच मुक्ति अभियान में आज से ही लग जाना है. डीएम ने कहा कि लोगों के सहयोग से प्रखंड खुले में शौच मुक्त हो जायेगा. इसके लिए सरकार भी काम कर रही है. हरहाल में प्रखंड के लोगों के घरों में शौचालय होना चाहिए, उन्होंने कहा कि अब प्रखंड के लोगों को खुले में शौच नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए, साथ ही लोगों को अपने आसपास के ग्रामीणों को जागरूक करने में सरकार की मदद करनी चाहिए,
ताकि बहुत जल्द पूरे प्रखंड को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाये. स्वच्छता से ही हम आगे बढ़ेंगे और हमारा देश भी आगे बढ़ेगा. बैठक में एसडीओ गौतम कुमार, डीडीसी मोबिन अली अंसारी, सीओ अंशु कुमार सिंह, पीओ अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख सोनिया देवी, उप प्रमुख सोनू कुमार सम्राट, मुखिया ज्योति प्रकाश सिंह, कन्हैया सिंह, आशा देवी, नंद लाल यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




